बिहार में प्रणाली विश्लेषक की बंपर भर्ती, 24 जून तक आवेदन

पटना – बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तकनीकी युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिस्टम एनालिस्ट (System Analyst) के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है।

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्यता मानदंड

इस पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास M.Sc (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की डिग्री है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के पास तकनीकी कौशल और सॉफ्टवेयर प्रणाली के विश्लेषण का अनुभव होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

क्यों है यह भर्ती विशेष?

बिहार सरकार डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। ऐसे में प्रणाली विश्लेषकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, जो राज्य में ई-गवर्नेंस परियोजनाओं और डिजिटल ढांचे को मजबूती देने का कार्य करेंगे। यह भर्ती राज्य में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

0 comments:

Post a Comment