यूपी पुलिस में 3800 महिलाओं की होगी भर्ती, जानिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही राज्य में पुलिस के करीब 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसमें करीब 3800 महिला अभ्यर्थियों को खाकी पहनने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस भर्ती के बाद प्रदेश की पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या लगभग 55 हजार तक पहुंच जाएगी।

तीन नई महिला पीएसी वाहिनियों में भर्ती का रास्ता साफ

इस बार की भर्ती में खास बात यह है कि पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) की तीन नई महिला वाहिनियों के लिए 2388 पदों को भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त नागरिक पुलिस में भी सिपाही और उप निरीक्षक के 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में लगभग 37,000 महिलाएं कार्यरत हैं, जिनमें से 35,000 महिलाएं नागरिक पुलिस में तैनात हैं। हाल ही में संपन्न हुई सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती में भी 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यूपी पुलिस में बड़ी भर्ती के लिए जल्द आएगा विज्ञापन

दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से भर्ती बोर्ड को 19,220 सिपाही और 4,543 उप निरीक्षक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, 15 जून तक भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है। पहले यह प्रक्रिया अप्रैल के अंत में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है।

सिपाही के प्रस्तावित पद:

सिपाही पीएसी: 9,837

सिपाही पीएसी महिला वाहिनी: 2,282

सिपाही नागरिक पुलिस: 3,245

सिपाही पीएसी/सशस्त्र बल: 2,444

सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1,341

सिपाही घुड़सवार पुलिस: 71

0 comments:

Post a Comment