दुनिया में 5 देशों के पास सबसे ज्यादा सोना, देखें सूचि
1. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
संयुक्त राज्य अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। फोर्ट नॉक्स में स्थित यह भंडार लगभग 8,133.5 टन के करीब है। अमेरिकी सोने का भंडार देश की आर्थिक स्थिरता और डॉलर की मजबूती का प्रतीक माना जाता है।
2. जर्मनी (Germany)
जर्मनी यूरोप का सबसे बड़ा सोने का भंडार रखने वाला देश है। इसकी सोने की भंडार मात्रा लगभग 3,352.65 टन है। जर्मनी का यह भंडार आर्थिक संकटों के दौरान वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
3. इटली (Italy)
इटली के पास लगभग 2,451.84 टन सोने का भंडार है। यह भंडार देश के आर्थिक संरक्षण और निवेश की मजबूत नींव है।
4. फ्रांस (France)
फ्रांस के सोने के भंडार की मात्रा लगभग 2,436.88 टन के करीब है। फ्रांस ने सोने को अपनी केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी है।
5. रूस (Russia)
रूस ने हाल के वर्षों में अपने सोने के भंडार को तेजी से बढ़ाया है और अब इसका भंडार लगभग 2,332.74 टन तक पहुँच चुका है। रूस का यह भंडार देश की आर्थिक स्वतंत्रता और वैश्विक शक्ति के रूप में देखा जाता है।
0 comments:
Post a Comment