पात्रता एवं योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.टेक/बीई (कंप्यूटर साइंस) तथा एम.टेक/एमई (कंप्यूटर साइंस, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डेटा साइंस) में डिग्री अनिवार्य है।
एसोसिएट प्रोफेसर पद हेतु एमडी/डीएनबी (मेडिसिन) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार के पास मेडिकल ऑन्कोलॉजी में एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
वेतनमान और आयु सीमा
चयनित अभ्यर्थियों को INR 57,700 से 1,31,400 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा अधिकतम 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा केवल पीडीएफ प्रारूप में femcme@gmail.com पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2025 निर्धारित की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया रोजगार समाचार (7-13 जून 2025, पृष्ठ 20) में प्रकाशित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2025

0 comments:
Post a Comment