बिहार में खनिज विकास अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती

पटना। बिहार सरकार के अधीन खनिज विकास क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 में खनिज विकास अधिकारी (Mineral Development Officer) के 15 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है जो भूविज्ञान (Geology) या संबंधित विषय में M.Sc की डिग्री रखते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जून 2025

योग्यता

उम्मीदवार के पास भूविज्ञान (Geology), खनिज विज्ञान (Mineralogy) या अन्य समकक्ष विषय में M.Sc डिग्री होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु (UR पुरुष): 37 वर्ष, ओबीसी और यूआर (महिला): 40 वर्ष, एससी/एसटी (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट: नियमानुसार लागू

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS के लिए आवेदन शुल्क ₹700/-, जबकि SC/ST/महिला (बिहार निवासी) के लिए ₹200/- निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है, जिससे पात्रता और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

चयन प्रक्रिया

BPSC द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और आवश्यकतानुसार साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

0 comments:

Post a Comment