बता दें की इस भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक (ग्रेजुएट) होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु: 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में नियमानुसार छूट भी लागू होगी।
वेतनमान:
इस पद का वेतनमान रु. 44,900 से रु. 1,42,400 (स्तर-7) निर्धारित किया गया है, जो नौकरी के आकर्षक अवसरों में से एक माना जा रहा है।
चयन प्रक्रिया:
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट के द्वारा होगा। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें।
बता दें की बिहार सरकार में सरकारी सेवाओं के लिए यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक सूचना, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
0 comments:
Post a Comment