लुधियाना: BA, B.Sc, 12th पास के लिए बंपर भर्ती

लुधियाना।

बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कुल 93 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ये भर्तियाँ DEO (डाटा एंट्री ऑपरेटर), लैबोरेटरी अटेंडेंट और अन्य सहायक पदों के लिए की जा रही हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी BFUHS की अधिकृत वेबसाइट ggsmch.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता:

किसी भी विषय में स्नातक (BA/B.Sc) पास उम्मीदवार, 12वीं पास उम्मीदवार DMLT (डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) धारक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, पद के अनुसार योग्यता में भिन्नता हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क:

सामान्य वर्ग, ओबीसी और अन्य श्रेणियाँ: ₹2360 (₹2000 + 18% GST ₹360), जबकि एससी वर्ग: ₹1180 (₹1000 + 18% GST ₹180) निर्धारित की गई हैं।

आयु सीमा:

इन सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान:

नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग एवं पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर जारी संशोधनों के अनुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जिससे इन पदों की आकर्षकता और भी बढ़ जाती है।

0 comments:

Post a Comment