पद का विवरण:
पद का नाम: कंप्यूटर ऑपरेटर
कुल पद: 01
स्थान: सारण जिला, बिहार
आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन
शैक्षणिक योग्यता:
इस पद के लिए बीएससी (B.Sc) उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आरक्षित वर्गों (एससी/एसटी/ओबीसी/महिला) को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार ATMA सारण की आधिकारिक वेबसाइट saran.nic.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर अंतिम तिथि 30 जून 2025 से पहले भेजना अनिवार्य है।
क्यों है यह पद महत्वपूर्ण?
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका इन योजनाओं को लागू करने और किसानों से जुड़ी तकनीकी सूचनाओं के संप्रेषण में अहम होती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment