यूपी में दरोगा, कांस्टेबल, जेल वार्डर की नई भर्ती, पढ़ें डिटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही यूपी पुलिस में 23763 पदों पर नई भर्तियां निकाली जाएंगी, जिनमें सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और जेल वार्डर सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग की क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है।

भर्ती के पद और संख्या

इस भर्ती अभियान में कुल 23763 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं: कांस्टेबल (सिपाही): लगभग 19000+ पद, सब इंस्पेक्टर: 4543 पद, महिला कांस्टेबल (पीएससी महिला वाहिनी), सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएससी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल में सिपाही, घुड़सवार सिपाही, जेल वार्डर आदि। 

एज लिमिट में विशेष छूट

सबसे खास बात यह है कि इस बार सब इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों को एज लिमिट में तीन साल की छूट दी जाएगी। यह रियायत केवल इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान ही लागू होगी। इसका मतलब है कि जो उम्मीदवार अब तक उम्र सीमा की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

भर्ती का नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) जून के दूसरे हफ्ते में भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इससे पहले भर्ती बोर्ड ने पुलिस मुख्यालय को कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए अधियाचन भेजा है। यह अधियाचन पुलिस मुख्यालय की मंजूरी के बाद औपचारिक रूप से विज्ञापन के रूप में जारी होगा।

0 comments:

Post a Comment