वृश्चिक राशि
मंगल अपनी ही राशि में आने से वृश्चिक जातकों के लिए यह समय परिवर्तन और पुनर्जन्म जैसा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। जो लोग नया व्यवसाय या जीवन का नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्वर्णिम समय है।
मकर राशि
मंगल ग्यारहवें भाव में रहकर आय, नेटवर्किंग और सफलता के द्वार खोल रहा है। करियर में तरक्की के प्रबल योग हैं। सरकारी कामों में भी सहायता मिल सकती है।
कुंभ राशि
दशम भाव में मंगल का प्रवेश कार्यक्षेत्र में नए अवसर और पहचान लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल होगी।
कर्क राशि
पंचम भाव में मंगल का गोचर रचनात्मकता, संतान सुख और प्रेम जीवन को नई दिशा देगा। विद्यार्थियों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। कला, लेखन या फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है।
0 comments:
Post a Comment