योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 4 राशि वालों पर श्री हरि की कृपा!

ज्योतिष डेस्क। 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी, जिसे देवोत्थान या देव प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में इसे बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। साथ ही, चातुर्मास का समापन भी इसी दिन होता है। इस एकादशी के बाद हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्य, जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश, आदि शुरू किए जाते हैं।

1. मेष राशि

भगवान विष्णु के जागने के बाद मेष राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। इस अवधि में अचानक धन लाभ या सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में खुशी और संतोष का अनुभव होने की संभावना है।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के लिए भी यह समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय सकारात्मक परिणाम लाने वाला है। भगवान की कृपा के चलते कठिन परिश्रम का फल मिलेगा।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत देता है। निवेश और वित्तीय योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह अवधि जीवन के कई क्षेत्रों में सुख-समृद्धि लेकर आएगी। प्रयास सफल होंगे, परिवार और समाज में सम्मान मिलेगा, और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भगवान विष्णु की कृपा से हर प्रयास में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment