कल बनेगा 'रवि योग', इन 4 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारें

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति बनती है, तब ‘रवि योग’ का निर्माण होता है। यह योग अत्यंत शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। कल यानी 30 अक्टूबर को रवि योग बन रहा है, जो प्रातः से लेकर पूरे दिन तक शुभ प्रभाव देगा। इस योग में किए गए नए कार्य, निवेश, यात्रा या कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय फलदायी सिद्ध हो सकता है।

1. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह रवि योग अत्यंत शुभ रहेगा। सूर्य आपकी ही राशि का स्वामी ग्रह है, इसलिए इस योग का प्रभाव दोगुना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी, सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

2. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक प्रगति लेकर आएगा। निवेश, व्यापार विस्तार या नई डील साइन करने के लिए समय उत्तम है। स्वास्थ्य में सुधार और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के योग हैं। कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

3. धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए रवि योग करियर में नए अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन या नई नौकरी की संभावना मजबूत होगी। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात शुभ रहेगी।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा। व्यापार में लाभ और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवन में शांति आएगी।

0 comments:

Post a Comment