हालांकि, कुछ सरल उपाय अपनाकर लिवर की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। इनमें से एक प्रभावशाली तरीका है कुछ खास ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना। हाल ही में हार्वर्ड ट्रेंड गैस्ट्रोएंटीरियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी भी सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा कर चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-सी ड्रिंक्स लिवर की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
1. ब्लैक टी
बिना दूध और चीनी वाली काली चाय यानी ब्लैक टी, न केवल सुबह की ताजगी देती है बल्कि लिवर में फैट के जमाव और सूजन को कम करने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के फंक्शन को सुधारने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को घटाने में सहायक होते हैं। रोजाना एक या दो कप ब्लैक टी पीना लाभकारी हो सकता है।
2. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG) नामक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट लिवर में जमा फैट को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। यह लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाने के साथ-साथ फैटी लिवर के जोखिम को कम करता है। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।
3. ब्लैक कॉफी
अगर आप कॉफी के शौकीन हैं, तो यह अच्छी खबर है। बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड लिवर की सूजन को कम करने और फाइब्रोसिस के खतरे को घटाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन दिन में 1-2 कप तक ही सीमित रखें।
4. माचा टी
माचा में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो लिवर में जमा फैट को कम करने और उसके फंक्शन को सुधारने में सहायक होती है। इसके नियमित सेवन से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद मिलती है। रोजाना एक कप माचा पीने से फैटी लिवर से राहत मिल सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment