पाकिस्तान में एहतियात और प्रतिक्रिया
जैसे ही भारत ने अपने युद्धाभ्यास की सूचना देने के लिए नोटम (Notice to Air Missions) जारी किया, पाकिस्तान ने अपने पूरे हवाई क्षेत्र में इसकी सीमा बढ़ा दी। इसका असर यह हुआ कि करीब-करीब पूरे पाकिस्तान का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद हो गया। यह कदम पाकिस्तान की ओर से चिंता और सतर्कता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
रणनीतिक महत्व: सर क्रीक और हिंद महासागर
इस युद्धाभ्यास का आयोजन केवल सीमावर्ती इलाकों में ही नहीं, बल्कि समुद्री क्षेत्रों में भी किया जाएगा। हाल ही में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर क्रीक क्षेत्र का दौरा किया और वहां के सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामकता या गलत कदम दोनों देशों के भूगोल और इतिहास को प्रभावित कर सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर और आधुनिक युद्ध कौशल
भारत की सेना ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंद महासागर से लेकर अरब सागर तक भारतीय सशस्त्र बलों की सक्रिय उपस्थिति बढ़ी है। भारतीय नौसेना ने ब्रिटिश रॉयल नेवी के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया, जबकि भारतीय वायु सेना ने कोंकण तट पर एडवांस ‘मैनड-अनमैन्ड टीमिंग’ (MUM-T) का सफल परीक्षण किया। अब तीनों सेनाओं का यह संयुक्त अभ्यास उनकी समन्वित क्षमता और युद्ध रणनीति को परखने का अवसर होगा।

0 comments:
Post a Comment