यूपी में बड़ी तैयारी,अब 16 साल की उम्र में मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए हल्के दोपहिया वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की न्यूनतम आयु 16 साल तक लाने पर विचार कर रही है। वर्तमान में 18 साल से कम उम्र के किशोरों को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जाता, जिससे कई किशोर नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर वाहन चलाते हैं। इस नए प्रस्ताव से किशोरों को लाइसेंस प्राप्त करने और ट्रैफिक नियमों की समझ विकसित करने का मौका मिलेगा।

योजना के मुख्य बिंदु

यूपी सरकार की योजना के तहत 16 साल के किशोर हल्के दोपहिया वाहन चलाने के लिए लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई है। यदि अनुमति मिल जाती है तो प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

सड़क सुरक्षा पर फोकस

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा में बताया कि सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। अवैध कट बंद करने, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर शून्य करने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है।

नए अधिकारियों की तैनाती

सड़कों पर निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग में नए पद सृजित किए गए हैं। इसमें 36 एआरटीओ और 351 सहायक मोटर यान निरीक्षक शामिल हैं। ये अधिकारी लखनऊ, गोरखपुर और अन्य जिलों में वाहन निरीक्षण और सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय होंगे।

इस नए कदम से लाभ क्या होगा?

इस कदम से किशोर वाहन चालकों को नियमों का प्रशिक्षण मिलेगा, सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें विकसित होंगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। इसके अलावा, नए अधिकारियों और अभियान से अवैध वाहनों और कटों पर नियंत्रण भी मजबूत होगा।

0 comments:

Post a Comment