चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल
पैक्स चुनाव की प्रक्रिया 6 और 7 मार्च से शुरू होगी। इस दौरान नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 9 और 10 मार्च को इन नामों की जांच (स्क्रूटनी) होगी और 11 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।
आरक्षण और प्रावधान
मैनेजमेंट कमिटी में आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए दो- दो सीटें आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए भी दो- दो सीटें आरक्षित हैं। इन आरक्षित सीटों में से 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
जिलों और पैक्सों का विवरण
चुनाव 24 जिलों में होगा, जिनमें अररिया, औरंगाबाद, कटिहार, कैमूर, खगड़िया, जहानाबाद, दरभंगा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल शामिल हैं।
किस जिले कितने पैक्स में चुनाव
सबसे अधिक पैक्स अररिया में 70, मधुबनी में 69 और भागलपुर में 64 हैं। इसके अलावा सीवान में 37, कटिहार में 22, सुपौल में 21 और सारण में 20 पैक्सों में मतदान होगा। खगड़िया और बांका में दो-दो, जबकि मुजफ्फरपुर में केवल एक पैक्स में चुनाव होगा।
पैक्स की भूमिका और तैयारी
पैक्स समितियां गांवों में किसानों को कर्ज, बीज, खाद और अन्य सहूलियतें उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए यह चुनाव स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाए। सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment