ग्रेजुएट के लिए 3,477 पद
ग्रेजुएट श्रेणी में सबसे ज्यादा 2,750 पद मालगाड़ी प्रबंधक के हैं। इसके अलावा वरिष्ठ लिपिक सह टंकक के 371, कनिष्ठ लेखा सह टंकक के 300 और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के 56 पद रखे गए हैं।
अंडरग्रेजुएट के लिए 1,688 वैकेंसी
12वीं स्तर के अभ्यर्थियों के लिए ट्रेन लिपिक के 188, वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक के 700, लेखा लिपिक सह टंकक के 200 और कनिष्ठ लिपिक सह टंकक के 600 पद मंजूर किए गए हैं।
सितंबर में आगे बढ़ेगी भर्ती प्रक्रिया
रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयां 7 से 15 सितंबर 2026 के बीच अंतिम मांग दर्ज करेंगी। इसके बाद अलग-अलग स्तर पर रिक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हालांकि, अभी आवेदन शुरू होने की तारीख जारी नहीं हुई है। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, फीस और परीक्षा की तारीख समेत अन्य जानकारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी होने के बाद सामने आएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रेलवे की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी होने का इंतजार करें और आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment