8वें वेतन आयोग में 7% सैलरी इंक्रीमेंट की चर्चा, लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर इसकी सिफारिशों पर है। आयोग अलग-अलग कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से बातचीत कर उनकी मांगों को समझ रहा है। इसी बीच सालाना वेतन वृद्धि यानी इंक्रीमेंट की दर भी अहम मुद्दा बन गई है।

3% इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना करीब 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलता है। कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि महंगाई और बढ़ते खर्च को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। अलग-अलग संगठनों ने 5 से 7 फीसदी तक सालाना बढ़ोतरी की मांग रखी है। कुछ संगठनों ने 6 फीसदी इंक्रीमेंट का सुझाव दिया है, जबकि AINPSEF ने 7 फीसदी की मांग उठाई है।

7% बढ़ोतरी हुई तो क्या होगा?

उदाहरण के तौर पर लेवल-8 कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 47,600 रुपये है। दिए गए अनुमान के मुताबिक 2.15 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर यह करीब 1,02,340 रुपये हो सकती है। इसके बाद इंक्रीमेंट की अलग-अलग दरों पर 10 साल में बेसिक पे में बड़ा अंतर दिखाई देता है।

अभी अंतिम फैसला नहीं

यह आंकड़े केवल उदाहरण और गणना पर आधारित अनुमान हैं। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें और सरकार का निर्णय आने के बाद ही वास्तविक वेतन वृद्धि स्पष्ट होगी। फिटमेंट फैक्टर और इंक्रीमेंट की दर में बदलाव होने पर कर्मचारियों की सैलरी का हिसाब भी बदल सकता है।

0 comments:

Post a Comment