अब उपभोक्ता स्व-घोषणा पत्र देकर बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा दुकानदारों, किसानों और छोटे कारोबारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। आटा चक्की, वेल्डिंग मशीन, छोटे कारखाने और निजी नलकूप जैसे कामों के लिए बिजली कनेक्शन लेने वालों को खास फायदा होगा।
स्व-घोषणा में उपभोक्ता को यह बताना होगा कि विद्युत वायरिंग मान्यता प्राप्त ठेकेदार से कराई गई है और वह केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) तथा बीआईएस के सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। इससे कनेक्शन के लिए लगने वाला समय और कागजी प्रक्रिया दोनों कम होंगे।
हालांकि, अस्पताल, स्कूल, मैरिज हॉल, हॉस्टल और 100 से अधिक लोगों के एकत्र होने वाले स्थानों जैसे विशेष मामलों में सुरक्षा जांच और एनओसी की व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, नई प्रक्रिया का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अनावश्यक विभागीय चक्कर से बचाना और बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करना है।

0 comments:
Post a Comment