दिल्ली-NCR में बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
यूपी-बिहार में भी अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी समेत कई इलाकों में बाढ़ के खतरे को लेकर भी चेतावनी दी गई है। बिहार में 4 और 5 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में 6 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।
MP और बंगाल में तेज बारिश
मध्य प्रदेश में भी मौसम खराब रहने वाला है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

0 comments:
Post a Comment