केंद्र सरकार की शानदार योजना, बुढ़ापे के लिए खुशखबरी ही खुशखबरी, ऐसे मिलेगी गारंटीड पेंशन

नई दिल्ली। बुढ़ापे में नियमित आमदनी की चिंता करने वालों के लिए अटल पेंशन योजना (APY) एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। इसमें पात्र लोग अपनी उम्र के अनुसार योगदान करके 60 साल की उम्र के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

कम उम्र में जुड़ने पर कम योगदान

इस योजना में जितनी कम उम्र में शुरुआत की जाती है, मासिक योगदान उतना ही कम रहता है। उदाहरण के तौर पर 18 साल की उम्र में ₹5,000 मासिक पेंशन के लिए ₹210 प्रति माह जमा करना होता है। वहीं 40 साल की उम्र में इसी पेंशन के लिए योगदान बढ़कर ₹1,454 प्रति माह हो जाता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

APY का लाभ लेने के लिए भारतीय नागरिक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है। 1 अक्टूबर 2022 से मौजूदा या पूर्व इनकम टैक्सपेयर नए APY खाते के लिए पात्र नहीं हैं। योजना में एक व्यक्ति केवल एक अकाउंट खोल सकता है और योगदान 60 साल की उम्र तक करना होता है।

मौत के बाद परिवार को भी लाभ

60 साल के बाद पेंशनधारक की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को वही मासिक पेंशन मिलती रहती है। पति-पत्नी दोनों के निधन के बाद तय पेंशन वेल्थ नॉमिनी को दी जाती है। ₹5,000 पेंशन विकल्प में यह पेंशन वेल्थ ₹8.5 लाख बताई गई है।

कैसे जमा होगा पैसा?

योजना में योगदान बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते से ऑटो-डेबिट के जरिए जमा किया जा सकता है। सब्सक्राइबर अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तिमाही या छमाही योगदान का विकल्प चुन सकता है। APY को रिटायरमेंट की पूरी जरूरतों के बजाय एक गारंटीड बेस पेंशन के रूप में देखना ज्यादा बेहतर है।

0 comments:

Post a Comment