किसानों को जलजमाव से मिलेगी राहत
बैठक में गन्ना उत्पादक इलाकों में जलजमाव की समस्या को दूर करने पर भी जोर दिया गया। जल संसाधन विभाग को स्थायी समाधान के लिए बड़े स्तर की परियोजना का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इससे गन्ना किसानों को खेती में राहत मिलने की उम्मीद है।
सकरी और रैयाम मिल पर भी तैयारी
मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में चीनी मिल स्थापित करने को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ केंद्र सरकार के स्तर पर प्रस्ताव रखने की तैयारी है। जमीन हस्तांतरण से जुड़े कानूनी मामलों पर महाधिवक्ता से राय लेने का निर्देश भी दिया गया है।
मोतीपुर और सासामूसा में प्रक्रिया तेज
मोतीपुर चीनी मिल की जमीन वापस लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है। वहीं सासामूसा मिल के लिए न्यायालय के आदेश के बाद निवेशक के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नई मिलों की स्थापना से गन्ना किसानों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
.png)
0 comments:
Post a Comment