केंद्र सरकार के संस्थान में बंपर भर्ती, युवाओं के लिए आई खुशखबरी

नई दिल्ली। सरकारी संस्थान में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के संस्थान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और योग्य उम्मीदवार HAL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इन इंजीनियरिंग ब्रांच के युवाओं को मौका

जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एयरोनॉटिकल, केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, मेटलर्जी और प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यानी अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अच्छा अवसर है।

30 हजार रुपये से शुरू बेसिक पे

चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये बेसिक पे दिया जाएगा। यह पद DPE के E0 पे स्केल 2017 के तहत है, जिसकी वेतन सीमा 30,000 से 1,20,000 रुपये तक है। नियुक्ति शॉर्ट टर्म आधार पर अधिकतम तीन साल तक के लिए होगी।

इंटरव्यू से होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।

HAL ने इस भर्ती के लिए HAL/CHRC-TAR/RECT-03/2026 विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की पूरी जानकारी और प्रक्रिया के लिए HAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखें और आवेदन को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment