इसी दिन बुध और शनि के बीच षडाष्टक योग बनने की भी बात कही जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस ग्रह स्थिति का असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में बेहतर परिणाम देने वाला माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिलने और अटके काम आगे बढ़ने की उम्मीद है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह बदलाव आर्थिक राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फायदा मिल सकता है, जबकि व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलने के योग बताए जा रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर भी शनि की विशेष कृपा मानी जा रही है। करियर में स्थिरता के साथ प्रमोशन या वेतन बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। कारोबार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि शनि की प्रमुख राशियों में मानी जाती है। इस नक्षत्र परिवर्तन से नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ लंबे समय से अटके काम भी गति पकड़ सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment