प्राकृतिक आपदा के बाद बढ़ाई गई समय सीमा
हाल में आई प्राकृतिक आपदा के चलते कई किसान तय समय में जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। किसानों और उनके प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए गन्ना विकास विभाग ने उन्हें अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। इससे उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी वजह से 30 सितंबर तक समिति से नहीं जुड़ पाए थे।
पहली बार गन्ना बोने वाले किसानों को भी फायदा
जो किसान पहली बार गन्ने की खेती कर रहे हैं, वे भी 10 अक्टूबर तक गन्ना समिति की सदस्यता ले सकते हैं। सदस्यता पूरी होने के बाद वे पेराई सत्र 2026-27 में संबंधित चीनी मिलों को अपनी गन्ने की फसल की आपूर्ति की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
ज्यादा उपज वाले किसान भी करें आवेदन
जिन किसानों के खेत में गन्ने की पैदावार जिले के निर्धारित औसत से अधिक है, उन्हें उपज बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। इसके लिए भी आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर रखी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जरूरी प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें।
24 घंटे चालू है किसान हेल्पलाइन
गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग का टोल फ्री किसान कॉल सेंटर भी उपलब्ध है। किसान सदस्यता, उपज बढ़ोतरी और गन्ना आपूर्ति से जुड़ी जानकारी के लिए 1800-121-3203 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन चालू रहती है।
0 comments:
Post a Comment