केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, इन युवाओं के लिए खुशखबरी, उठाएं लाभ

नई दिल्ली: पहली बार औपचारिक नौकरी शुरू करने वाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) आर्थिक रूप से मददगार साबित हो सकती है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को संगठित क्षेत्र की नौकरियों से जोड़ना और रोजगार में बने रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आपको बता दें की योजना के तहत पात्र पहली बार EPFO से जुड़ने वाले कर्मचारियों को एक महीने के EPF वेतन के बराबर प्रोत्साहन, अधिकतम ₹15,000 तक दिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य है।

कौन उठा सकता है लाभ?

योजना का फायदा ऐसे कर्मचारी को मिल सकता है जो पहली बार EPFO से जुड़ रहा हो। इसके अलावा कर्मचारी की मासिक सैलरी ₹1 लाख तक होनी चाहिए। इससे पहले EPFO या किसी छूट प्राप्त ट्रस्ट में योगदान करने वाले कर्मचारी इस लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे। PMVBRY 1 अगस्त 2025 से लागू है और योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। सरकार ने इसके लिए ₹99,446 करोड़ का बजट रखा है।

दो किस्तों में मिल सकता है पैसा

₹15,000 का प्रोत्साहन एक साथ नहीं बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त 6 महीने की लगातार नौकरी पूरी करने के बाद अधिकतम ₹7,500 तक हो सकती है। वहीं दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी पूरी होने और निर्धारित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद मिलने का प्रावधान है।

नौकरीपेशा युवा रखें इन बातों का ध्यान

योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को अपना UAN और आधार प्रमाणीकरण सही रखना जरूरी है। पहली बार लाभ लेने वाले कर्मचारी के लिए UAN का फेस ऑथेंटिकेशन भी आवश्यक बताया गया है। किसी भी व्यक्ति या संदिग्ध वेबसाइट के साथ आधार, UAN या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। योजना का लाभ लेने से पहले पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें।

0 comments:

Post a Comment