यह नियुक्तियां बिहार पशु चिकित्सा सेवा के बेसिक कैडर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तहत की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
शुरू हुए आवेदन
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास फॉर्म जमा करने के लिए 23 अक्टूबर 2026 तक का समय है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
लेवल-9 की मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसका वेतनमान 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये तक है। इस भर्ती में आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार 37, 40 या 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना और आरक्षण से जुड़े नियम आयोग के आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार लागू होंगे।
भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। पशु चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी सेवा में जाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment