मौजूदा वेतन मैट्रिक्स के मुताबिक लेवल 1 की बेसिक सैलरी ₹18,000, लेवल 2 की ₹19,900 और लेवल 3 की ₹21,700 है। नई सैलरी का वास्तविक आंकड़ा फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से कितना हो सकता है वेतन?
अगर 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो लेवल 1 की बेसिक सैलरी करीब ₹36,000, लेवल 2 की ₹39,800 और लेवल 3 की ₹43,400 हो सकती है।
वहीं 2.28 फिटमेंट फैक्टर के अनुमान पर लेवल 1 की बेसिक पे ₹41,040, लेवल 2 की ₹45,372 और लेवल 3 की ₹49,476 तक पहुंच सकती है।
अगर 7वें वेतन आयोग में इस्तेमाल हुए 2.57 फिटमेंट फैक्टर को आधार माना जाए तो लेवल 1 की बेसिक ₹46,260, लेवल 2 की ₹51,143 और लेवल 3 की ₹55,769 हो सकती है।
अभी अंतिम फैसला बाकी
यह सभी आंकड़े केवल संभावित गणना हैं। इनमें महंगाई भत्ता (DA), HRA और दूसरे भत्ते शामिल नहीं हैं। इसलिए वास्तविक ग्रॉस सैलरी इससे अलग और अधिक हो सकती है।
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों, फिटमेंट फैक्टर और नई वेतन संरचना पर अंतिम तस्वीर आयोग की रिपोर्ट और सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगी। ऐसे में कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी तय वेतन के दावे को आधिकारिक घोषणा से पहले अंतिम नहीं मानना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment