रेलवे के इस फैसले से पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सहरसा समेत कई इलाकों के यात्रियों को फायदा होगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों की भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है।
दिवाली-छठ पर बिहार से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर स्पेशल : 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल : 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रतिदिन।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल : 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।
सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल : 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
पुणे-दानापुर स्पेशल : 30 नवंबर तक प्रतिदिन।
मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल : 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल : 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।
अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल : 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
वलसाड-दानापुर स्पेशल : 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।
मदार (अजमेर)-पटना स्पेशल : 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।
भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल : 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।
सोगरिया (कोटा)-दानापुर स्पेशल : 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

0 comments:
Post a Comment