21 से 50 वर्ष तक आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। इसमें बीएड, सीटीईटी, स्नातक, स्नातकोत्तर या संबंधित क्षेत्र की चार वर्षीय एकीकृत डिग्री जैसी योग्यताएं शामिल हैं।
60 हजार तक मिलेगा वेतन
टीजीटी अंग्रेजी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 60,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं काउंसलर पद पर वेतन 25,000 से 45,000 रुपये तक रहेगा। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी।
आवेदन शुल्क और अंतिम तारीख
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 25 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंचाना होगा।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सैनिक स्कूल मैनपुरी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन में योग्यता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

0 comments:
Post a Comment