सीएम योगी की बड़ी सौगात, इन लोगों के लिए 1 बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इन सभी का चयन कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में किया गया है।

पुलिस में इन पदों पर होगी नियुक्ति

आपको बता दें की नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं। इस पहल से खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

कार्यक्रम में पुलिस बल के खिलाड़ियों के लिए कई खेल परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी। 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का पुनर्निर्माण और 150 खिलाड़ियों की क्षमता वाले स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के साथ 150 खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार होगा, जबकि 47वीं वाहिनी पीएसी में कबड्डी ग्राउंड और टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा।

इन योजनाओं का उद्देश्य पुलिस बल में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे सरकारी सेवा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें।

0 comments:

Post a Comment