2 हजार करोड़ से तैयार होगा प्रोजेक्ट
NH-727AA पर बनने वाले इस पुल की कुल लंबाई 12 किलोमीटर होगी। इसके साथ एप्रोच रोड को शामिल करने पर पूरा हाईवे प्रोजेक्ट करीब 29.5 किलोमीटर लंबा होगा। निर्माण पर केंद्र सरकार की ओर से लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। परियोजना को वित्तीय मंजूरी अक्टूबर 2025 में ही मिल चुकी है और अब अंतिम कैबिनेट मंजूरी का इंतजार है।
HAM मॉडल से होगा निर्माण
पुल और सड़क का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा। इसमें निर्माण एजेंसी करीब 60 फीसदी लागत लगाएगी, जबकि 40 फीसदी राशि केंद्र सरकार देगी। काम पूरा होने के बाद एजेंसी 15 वर्षों तक सड़क और पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी। टोल के जरिए निर्माण लागत की भरपाई की जाएगी।
बेतिया से गोरखपुर तक सफर
प्रस्तावित महासेतु मनुआपुल (बेतिया) से कुशीनगर के तिवारीपट्टी-सेवराही के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करेगा। इसके बनने से बेतिया से कुशीनगर, गोरखपुर, तमकुही राज और सेवराही की यात्रा आसान होने की उम्मीद है। पश्चिम चंपारण के साथ पूर्वी चंपारण के लोगों को भी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र तक बेहतर सड़क संपर्क मिल सकेगा।

0 comments:
Post a Comment