यूपी में 8 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, इन जिलों के लिए खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार कई प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत आठ धार्मिक महत्व वाले मार्गों को फोर लेन बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करीब 1,346 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सड़कों के बेहतर होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

यूपी की 8 सड़कों का होगा चौड़ीकरण

संभल-जोया से कल्कि धाम मार्ग : एचौड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम होते हुए खिरनी गंगा एक्सप्रेसवे तक 18.26 किमी सड़क को फोर लेन किया जाएगा। लागत करीब 140.77 करोड़ रुपये होगी।

कल्ली-नीमसार-पनाहगार मार्ग : सीतापुर की करीब 10 किमी लंबी सड़क को चार लेन बनाया जाएगा। इसके लिए 92.54 करोड़ रुपये की योजना है।

सिधौली-नैमिषारण्य मार्ग: सिधौली से कल्ली चौराहा होते हुए नैमिषारण्य तक करीब 29 किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा। परियोजना की लागत लगभग 287 करोड़ रुपये है।

मोरना-शुक्रताल मार्ग : मुजफ्फरनगर में 4.7 किमी लंबे इस धार्मिक मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए करीब 22.74 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

मीरजापुर शास्त्री ब्रिज-बस्तर तिराहा मार्ग : शास्त्री ब्रिज से दूधनाथ तिराहा होते हुए बस्तर तिराहा तक 2.4 किमी सड़क को फोर लेन किया जाएगा। लागत करीब 70.30 करोड़ रुपये होगी।

मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग : फर्रूखाबाद में इस मार्ग के 1.6 किमी हिस्से को चार लेन करने की योजना है। इस पर करीब 14.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग: कुशीनगर की 1.4 किमी सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग 19.47 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है।

अहिच्छत्र जैन मंदिर-आंवला-भमौरा मार्ग: बरेली में करीब 41 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर लगभग 699 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे के बिनावर इंटरचेंज से भी जुड़ता है।

0 comments:

Post a Comment