6 हजार से बढ़कर 9 हजार रुपये
अब तक पंचायत सहायकों को हर महीने 6 हजार रुपये मानदेय दिया जाता था। सरकार ने इसमें 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पंचायत सहायकों को अब 9 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है।
जिले में करीब 1500 पंचायत सहायक
प्रयागराज जिले में 1540 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें करीब 1500 पंचायत सहायक तैनात बताए गए हैं। बढ़े हुए मानदेय का लाभ इन पंचायत सहायकों को भी मिलेगा।
अक्टूबर के भुगतान में बढ़ी रकम
जिला पंचायती राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी के मुताबिक, अक्टूबर में होने वाले भुगतान के दौरान पंचायत सहायकों को 9 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बढ़ोतरी सितंबर से प्रभावी मानी गई है। इससे लंबे समय से मानदेय बढ़ने का इंतजार कर रहे पंचायत सहायकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment