CM योगी का अपराधियों पर शिकंजा! 23 हजार से ज्यादा इनामी गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 मार्च 2017 से अब तक 23,601 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं गैंगस्टर एक्ट के तहत 15,233 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध चल-अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं।

साइबर अपराध पर भी सख्ती

साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर थाने संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस थानों में साइबर सेल और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। अगस्त 2019 से जून 2026 के बीच साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों में 874 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की रकम फ्रीज या होल्ड कराई गई। मार्च 2026 की साइबर अपराध संबंधी रैंकिंग में यूपी को देश में पहला स्थान मिला।

मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2017 से अब तक पुलिस मुठभेड़ों में 303 अपराधी मारे गए, जबकि 12,202 घायल हुए। गैंगस्टर एक्ट के तहत 87,835 लोगों और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 995 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चिन्हित माफिया पर भी हो रहा एक्शन

प्रदेश में चिन्हित 68 माफिया और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इनके विरुद्ध 909 मुकदमे दर्ज हुए और 651 लोगों की गिरफ्तारी की गई। सरकार के मुताबिक, इन कार्रवाइयों का उद्देश्य संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

0 comments:

Post a Comment