खुशखबरी की घोषणा! बिहार में असिस्टेंट सहित कई पदों पर आवेदन शुरू

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) ने राज्य परियोजना प्रबंधक, लेखापाल और सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता

राज्य परियोजना प्रबंधक के पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर या पीजी डिप्लोमा मांगा गया है। संचार एवं प्रलेख पद के लिए कम्युनिकेशन या मीडिया स्टडीज में डिग्री जरूरी है। वहीं लेखापाल के लिए बीकॉम और सहायक पद के लिए स्नातक की योग्यता निर्धारित की गई है।

60 हजार रुपये तक वेतन

भर्ती में पद के अनुसार वेतन तय किया गया है। राज्य परियोजना प्रबंधक और संचार एवं प्रलेख पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 60,362 रुपये प्रतिमाह, जबकि लेखापाल और सहायक को 30,180 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी WCDC की आधिकारिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment