जानिए वो 10 क्षेत्र, जिनमें भारत दुनिया में टॉप पोज़िशन पर है:
1. दूध उत्पादन में नंबर-1
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। करोड़ों किसान और दुग्ध उत्पादक संस्थाएं मिलकर सालाना लाखों टन दूध का उत्पादन करते हैं। "श्वेत क्रांति" ने भारत को दूध उत्पादन की महाशक्ति बना दिया।
2. दाल उत्पादन में अव्वल
प्रोटीन का मुख्य शाकाहारी स्रोत – दालों का भारत सबसे बड़ा उत्पादक है। अरहर, चना, मसूर, मूंग – हर प्रकार की दालों में भारत की पैदावार दुनिया में सबसे अधिक है।
3. जूट उत्पादन में नंबर-1
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्य जूट उत्पादन में अग्रणी हैं। पर्यावरण के लिए अनुकूल यह रेशा भारत को वैश्विक जूट मार्केट का लीडर बनाता है।
4. कपास उत्पादन में वैश्विक लीडर
भारत कपास उत्पादन में भी अव्वल है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री की रीढ़ बन चुकी यह फसल लाखों किसानों की आजीविका का आधार है।
5. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश
ISRO ने 2023 में इतिहास रचते हुए भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना दिया। चंद्रयान-3 मिशन ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
6. सबसे बड़ा लोकतंत्र
भारत जनसंख्या और चुनाव प्रक्रिया के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां की पारदर्शी चुनाव प्रणाली और विविधतापूर्ण राजनीति ने भारत को लोकतंत्र की मिसाल बना दिया है।
7. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी
2023 में भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन गया। यह जनसांख्यिकीय शक्ति आने वाले दशकों में भारत को आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।
8 . योग का विश्वगुरु
योग भारत की देन है, और आज ये विश्व भर में स्वास्थ्य और मानसिक शांति का मुख्य साधन बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को यूएन द्वारा मान्यता मिलना भारत की इस सांस्कृतिक विरासत की जीत है।
9. बाघों की संख्या में नंबर-1
भारत में बाघों की संख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा है। टाइगर प्रोजेक्ट्स और संरक्षित वन क्षेत्रों के कारण भारत बाघों के संरक्षण का ग्लोबल मॉडल बन चुका है।
10 . सबसे युवा आबादी
भारत की करीब 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है। इतनी बड़ी युवा शक्ति भारत को "विश्व की युवा राजधानी" बना रही है — जो रोजगार, स्टार्टअप्स और इनोवेशन के क्षेत्र में बहुत बड़ी संभावना है।
0 comments:
Post a Comment