अहमदाबाद: Assistant Engineer के 824 पदों पर भर्ती

अहमदाबाद: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग के तहत सहायक अभियंता (सिविल) (वर्ग-3) के 824 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिन्होंने डिप्लोमा स्तर की सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

प्रमुख जानकारी:

पद नाम: सहायक अभियंता

कुल पद: 824

वेतन: ₹49,600 प्रतिमाह (5 वर्षों तक फिक्स), बाद में ₹39,900–1,26,600 (लेवल-7)

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (OJAS पोर्टल)

अंतिम तिथि: 30 जून 2025

आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC: ₹500, आरक्षित वर्ग: ₹400

शैक्षणिक योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (या समकक्ष जैसे कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी/एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग) अनिवार्य। बी.ई./बी.टेक सिविल वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्र नहीं हैं। गुजराती/हिंदी भाषा का ज्ञान (पढ़ने एवं लिखने में प्रवीणता) आवश्यक।

आयु सीमा (27 मई 2025 तक):

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 33 वर्ष (आरक्षण श्रेणी के अनुसार छूट लागू: महिलाओं एवं आरक्षित वर्ग को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट)

चयन प्रक्रिया:

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (तिथि और सिलेबस GSSSB की वेबसाइट पर जल्द जारी होंगे) के द्वारा होगा।

कैसे करें आवेदन:

इच्छुक उम्मीदवार OJAS पोर्टल (https://ojas.gujarat.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

0 comments:

Post a Comment