S-400 का 'बाप' बना रहा है भारत, दुश्मन की हवा में ही तबाही तय!

नई दिल्ली। भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा चुका है। रूस के आधुनिक और चर्चित S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की सफलता के बाद अब भारत इससे भी उन्नत एक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहा है, जिसे ‘प्रोजेक्ट कुशा’ नाम दिया गया है। यह सिस्टम न केवल रूस के S-500 सिस्टम की बराबरी करता है, बल्कि कुछ मामलों में तो S-400 को भी पीछे छोड़ देता है।

भारत की नई उड़ान

रूस का S-400 सिस्टम भारत के लिए अब तक सबसे प्रभावशाली एयर डिफेंस समाधान रहा है, जिसने दुश्मनों के ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट्स को हवा में ही तबाह किया है। लेकिन अब भारत इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए पूरी तरह स्वदेशी लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (LRADS) बना रहा है, जो न सिर्फ आयात पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि रक्षा तैयारियों में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

प्रोजेक्ट कुशा क्या है?

प्रोजेक्ट कुशा भारत का एक स्वदेशी लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस प्रोग्राम है, जिसे भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका लक्ष्य 2028-29 तक इसे सेवा में लाना है। यह सिस्टम विशेष रूप से स्टील्थ फाइटर जेट्स, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और यहां तक कि बड़े विमानों जैसे AWACS को भी मार गिराने में सक्षम होगा।

क्यों है यह भारत के लिए गेम चेंजर?

भारत के लिए प्रोजेक्ट कुशा सिर्फ एक नया रक्षा सिस्टम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हो सकता है। यह भारत को विदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने से मुक्त करेगा और वैश्विक स्तर पर भारत की रक्षा तकनीक को नई पहचान देगा।

0 comments:

Post a Comment