1. ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पद, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के कुल 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर फार्म भर सकते हैं।
2. बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 4128 पद, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल के 4128 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 5 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
3. सब-इंस्पेक्टर के 1799 पद, स्नातक डिग्री वाले करें आवेदन
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर के कुल 1799 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक डिग्री है। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment