ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 29 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन परीक्षा या इंटरव्यू (संख्या के आधार पर) और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। इस पद के लिए कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और स्थानीय भाषा की समझ रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। IPPB की यह भर्ती ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
बिहार के युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

0 comments:
Post a Comment