पदों का वितरण
आवेदन करने के लिए कुल 379 रिक्तियां जारी की गई हैं, जो विभिन्न श्रेणियों में बांटी गई हैं। सामान्य (निष्कपट): 152 पद, अनुसूचित जाति (SC): 61 पद, अनुसूचित जनजाति (ST): 04 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 68 पद, पिछड़ा वर्ग (BC): 45 पद, पिछड़ा वर्ग की महिलाएं: 11 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 38 पद।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता में स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा श्रेणी के आधार पर अलग-अलग तय की गई है: अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): 40 वर्ष, अनारक्षित (महिला): 40 वर्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला): 42 वर्ष, दिव्यांग उम्मीदवार: उपर्युक्त आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा: सबसे पहले bssc.bihar.gov.in पर जाएं। "New Registration" पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें। अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों को स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भरें। सभी विवरण सही से भरने के बाद, फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment