थायराइड हो गया है? अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 जादुई चीजें

हेल्थ डेस्क। थायराइड एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो आज के तनावपूर्ण और असंतुलित खान-पान के दौर में तेजी से बढ़ रही है। यह ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है और इसके असंतुलन से कई परेशानियां हो सकती हैं। सही आहार से थायराइड को नियंत्रित करना संभव है। आइए जानते हैं चार ऐसी महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप थायराइड के जोखिम को कम कर सकते हैं।

1. पालक, मेथी, सरसों

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों आदि थायराइड के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की पोषण संबंधी कमियों को पूरा करते हैं और थायराइड ग्रंथि के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से हरी सब्जियां खाने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और थकान कम होती है।

2. फलों का सेवन

आंवला थायराइड रोगियों के लिए वरदान साबित होता है क्योंकि इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है। इसे आप सुबह शहद के साथ या आंवले के जूस को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और आंवला एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर में सूजन कम करते हैं और थायराइड की कार्यक्षमता को बढ़ावा देते हैं। ये फल आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं।

3. मेवे और बीज

अखरोट, बादाम और सूरजमुखी के बीज जिंक, सेलेनियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों के समृद्ध स्रोत हैं। ये पोषक तत्व थायराइड हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं और सूजन कम करते हैं। रोजाना मुट्ठी भर मेवे और बीज खाना थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

4. आयोडीन युक्त भोजन

थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए आयोडीन आवश्यक है। समुद्री शैवाल जैसे नोरी, वकामे आयोडीन के प्राकृतिक स्रोत हैं और इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा, आयोडीन युक्त नमक का सेवन भी थायराइड की समस्या से बचाव करता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

0 comments:

Post a Comment