यूपी में युवाओ के लिए 4 बड़ी खुशखबरी, आई नई भर्ती!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की राह देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इस बार स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DRRMLIMS) और उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने अपने-अपने पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस अवसर का फायदा उठाकर योग्य उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक करियर बना सकते हैं।

DRRMLIMS में नॉन-टीचिंग स्टाफ और अन्य पदों की भर्ती

1 .DRRMLIMS ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नॉन-टीचिंग स्टाफ के कुल 33 पद खाली हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का शैक्षिक योग्यता MBBS, M.A, M.Sc, MSW और D.Pharm निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 से ₹2,08,700 तक वेतन दिया जाएगा। मुख्य पदों में मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ, लेडी मेडिकल ऑफिसर, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर और फार्मासिस्ट ग्रेड-II शामिल हैं।

2 .इसके अलावा DRRMLIMS में नर्सिंग ऑफिसर के 422 पदों पर भी भर्ती हो रही है। इसके लिए योग्यता B.Sc, Diploma या GNM निर्धारित है। चयनित उम्मीदवार को ₹44,900 वेतन मिलेगा। इन पदों पर आरक्षण इस प्रकार है: सामान्य वर्ग 169, OBC 114, SC 88, ST 9 और EWS 42 पद।

3 .नॉन-टीचिंग स्टाफ के अन्य पदों की संख्या 96 है, जिसमें असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, स्टोरकीपर, जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरियन, रिसेप्शनिस्ट, सैनेटरी इंस्पेक्टर, स्टैटिकल असिस्टेंट, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और वर्कशॉप टेक्निशियन शामिल हैं। इन पदों पर किसी भी विषय में स्नातक, B.Sc, M.Com, Diploma या M.Sc योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

DRRMLIMS की सभी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन की शुरुआत 21 अक्टूबर 2025 से होगी और अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC में 109 पदों पर भर्ती

4 .उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने भी 109 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें Reader, Inspector और अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर किसी भी विषय में स्नातक, B.Arch, किसी भी पोस्ट ग्रेजुएट या M.A योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। UPPSC के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और 17 नवंबर 2025 को समाप्त होंगे। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment