बिहार में नौकरियों की बहार, सैलरी 65 हजार

पटना। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और विज्ञान या फॉरेंसिक क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आ चुका है। बिहार पुलिस के CID विभाग (अपराध अनुसंधान शाखा) में 2025 की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत सहायक निदेशक और वरीय वैज्ञानिक सहायक जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर काम करने वालों को 65,000 रुपये तक सैलरी मिलने वाली है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन वही उम्मीदवार कर सकते हैं जो विज्ञान या संबंधित विषयों में पढ़ाई कर चुके हों। साथ ही, कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा गया है। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन कब से और कब तक?

आवेदन शुरू होने की तारीख: 6 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2025

पदों का विवरण

सहायक निदेशक: 89 पद।

वरीय वैज्ञानिक सहायक: 100 पद।

आयु सीमा कितनी है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 65 साल रखी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

हर उम्मीदवार को ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क आप दो तरीकों से जमा कर सकते हैं: ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking) या फिर डिमांड ड्राफ्ट के जरिए।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.bihar.gov.in पर जाएं। "CID भर्ती 2025" सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। ऑनलाइन फॉर्म भरें, सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment