खाली फ्लैटों पर बड़ी छूट
परिषद के सचिव नीरज शुक्ला के अनुसार, अभी तक केवल 60 दिनों में पूरी राशि चुकाने पर 5% की छूट दी जाती थी, लेकिन अब यह छूट बढ़ाकर 15% कर दी गई है। यही नहीं, यदि कोई ग्राहक 90 दिनों के भीतर भुगतान करता है, तो उसे भी 10% की छूट दी जाएगी।
ब्याज दरों में भी राहत
ग्राहकों को वित्तीय सहूलियत देने के लिए ब्याज दर को घटाकर 11.50% से 8.50% कर दिया गया है। इससे होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और कुल लागत भी कम हो जाएगी।
आसान किस्त योजना
अब ग्राहक कुल फ्लैट कीमत का 50% भुगतान कर तत्काल कब्जा प्राप्त कर सकते हैं। शेष रकम को अगले 10 वर्षों में आसान किस्तों के रूप में चुकाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, यदि कोई आवंटी अपनी बकाया राशि समय से पहले चुकाता है, तो उसे 2% तक की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा।
नई योजनाएं भी होंगी शुरू
आवास विकास परिषद यूपी के पांच अन्य जिलों में नई आवासीय योजनाएं भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बजट प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों को आधुनिक और किफायती आवास उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
ओटीएस योजना जल्द
बोर्ड की 273वीं बैठक में यह भी तय किया गया कि परिषद जल्द ही वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना भी लाएगा। इससे पुराने बकायेदारों को अपने ऋण को एकमुश्त भुगतान कर सुलझाने का मौका मिलेगा। साथ ही, अब विशेष पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है और पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत फ्लैट और भूखंडों का आवंटन होगा।
लखनऊ में उपलब्ध हैं 2000 से अधिक फ्लैट
फिलहाल लखनऊ में ही आवास विकास परिषद के पास 2000 से अधिक खाली फ्लैट उपलब्ध हैं, जिन पर यह नई छूट योजना लागू होगी। ऐसे में यह अवसर खास तौर पर राजधानी क्षेत्र में घर लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए सुनहरा है।
.png)
0 comments:
Post a Comment