IISc बैंगलोर में 'Project Coordinator' की भर्ती

न्यूज डेस्क। भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science – IISc), बैंगलोर ने परियोजना समन्वयक (Project Coordinator) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास है जो अनुसंधान, तकनीकी प्रबंधन और परियोजना संचालन से जुड़े कार्यों में रुचि रखते हैं। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

पद का विवरण

पद का नाम: परियोजना समन्वयक (Project Coordinator)

कार्य स्थल: भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (कर्नाटक)

शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक योग्यता का होना आवश्यक है: विज्ञान में डॉक्टरेट (Ph.D.) डिग्री, या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री (M.Tech/M.E.) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से। साथ ही, अनुसंधान एवं विकास (R&D), औद्योगिक या शैक्षणिक संस्थानों, या विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठनों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान

वेतन IISc के नियमों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा और उम्मीदवार के अनुभव एवं योग्यता के आधार पर तय होगा। पूरी जानकारी नोटिश से प्राप्त करें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को IISc बैंगलोर परिसर में नियुक्त किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट: https://iisc.ac.in/wp-content/uploads/2025/10/Project-coordinator.pdf

0 comments:

Post a Comment