JSSC भर्ती 2025: सहायक जेलर के 45 पदों पर करें आवेदन

रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2025 के लिए सहायक जेलर (Assistant Jailor) के 45 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती से संबंधित अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है।

पद का विवरण

पद का नाम: सहायक जेलर (Assistant Jailor)

कुल रिक्तियाँ: 45

नौकरी स्थान: झारखंड राज्य

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है।

वेतनमान (Salary)

चयनित अभ्यर्थियों को ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगा।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।(आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।)

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तिथि, पाठ्यक्रम  और अन्य जानकारियाँ जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

आवेदन शुल्क

झारखंड के SC/ST उम्मीदवार के लिए ₹50/-, अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹100/-,आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 7 नवंबर 2025 से होगी और अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2025 है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://jssc.jharkhand.gov.in

0 comments:

Post a Comment