यूपी के 1 करोड़ लगेंगे सोलर पैनल, 300 यूनिट फ्री बिजली!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रत्येक घर को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बिजली बिलों में भारी राहत मिलेगी।

योजना की मुख्य विशेषताएं

सब्सिडी लाभ: योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता वाले सोलर संयंत्र पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट तक के संयंत्र पर अधिकतम 78,000 रुपये की सीधे बैंक खाते में सब्सिडी दी जाएगी।

आर्थिक लाभ: अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उपभोक्ता इसे ग्रिड में बेच सकते हैं और अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं।

सरल आवेदन प्रक्रिया: आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है। इच्छुक लोग योजना की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। अनुमोदन मिलने के बाद सोलर पैनल लगाकर नेट मीटर और बैंक खाता विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

पात्रता और दस्तावेज़

1 .आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

2 .घर की छत सोलर पैनल के लिए उपयुक्त होनी चाहिए।

3 .वैध बिजली कनेक्शन होना जरूरी है और किसी अन्य सोलर योजना का पूर्व लाभ नहीं लिया होना चाहिए।

4 .आवेदन के लिए आधार कार्ड, नवीनतम बिजली बिल, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आवश्यक हैं।

इस योजना से अतिरिक्त सुविधा

3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र के लिए लगभग 7% ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। इससे आम नागरिक आसानी से योजना का लाभ उठा सकते हैं और छतों से ऊर्जा उत्पादन कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment