शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कितना मिलेगा?
शिक्षामित्र: पहले इन्हे 10,000 रुपये मासिक प्राप्त होते थे, अब यह बढ़कर 18,000 रुपये मासिक हो जाएगा।
अनुदेशक: पहले 9,000 रुपये मासिक मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 17,000 रुपये मासिक कर दिया गया है।
अप्रैल से लागू
सीएम ने कहा कि यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल 2026 से सीधे कर्मचारियों के खाते में जमा होना शुरू होगा। इस बदलाव से न केवल शिक्षामित्र और अनुदेशक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और शिक्षा क्षेत्र में योगदान को भी बढ़ावा मिलेगा।
अन्य घोषणाएँ
सीएम योगी ने शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के विकास और सुधार के लिए 580 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
क्यों है यह महत्वपूर्ण
दरअसल, शिक्षामित्र और अनुदेशक प्रदेश की प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था के अहम हिस्से हैं। उनका मानदेय बढ़ने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका मनोबल और प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment